काशीपुर- (सुनील शर्मा) बीते दिनों थाना आईटीआई क्षेत्र में एक युवक के साथ लूट के मामले का आज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि लूट करने वाले दोनों व्यक्तियों को कुण्डेश्वरी तिराहे से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला वही क्षेत्र में पुलिस की प्रशंसा हो रही है पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, आपको बतादे कि लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि दिन के उजाले में ही अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे आईटीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोचिंग से घर को युवक वापस लौट रहा था कि बाइक सवार दो लुटेरों ने रोका और युवक के साथ मारपीट कर उसकी जेब से पैसे निकालकर उसका फोन छीन कर फरार हो गए थे जिसके बाद आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने मुकदमा दर्ज कर एक्शन मोड मे दिखाई दिये पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिये और जांच पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 100 प्रतिशत लूट के माल की रिकवरी भी कर दी। दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है
Related Posts
पुलिस की नशा कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही, भारी मात्रा में बरामद किये नशीले कैप्सूल…..
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थों…
गांधी कॉलोनी स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में कलश यात्रा….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-गांधी कॉलोनी स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में शुक्रवार को कलश यात्रा के उपरांत शनिवार सुबह श्री…
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक का जनसंवाद,,कार्यक्रम आयोजित|
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आज जनसंवाद कार्यक्रम के तहत काशीपुर पहुंचे। जनसंवाद…
