रुद्रपुर-(एम सलीम खान)भारत विकास परिषद उत्तराखंड पूर्व प्रांत की भारत को जानो 2021 क्विज प्रतियोगिता स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई जानकारी देते हुए प्रांतीय महासचिव मनोज अरोरा ने बताया कि प्रथम चरण में स्कूलों में लिखित परीक्षा के बाद शाखा स्तर पर प्रतियोगिता होती है! उसमें प्रथम आये विद्यार्थी प्रांत स्तर पर भाग लेते हैं! कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ कुलविंदर कौर संधू, (पूर्व प्रधानाचार्य श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज) विशिष्ट अतिथि रीजनल सचिव नरेंद्र अरोरा और कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार बिंदल ने दीप प्रज्वलन कर किया! प्रतियोगिता में उत्तराखंड पूर्व के 8 नगरों की टीमों ने जूनियर और सीनियर टीमों ने प्रतिभाग किया जूनियर वर्ग में निर्मला कान्वेंट काठगोदाम प्रथम, बीएल अकैडमी हल्द्वानी द्वितीय, और सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर तृतीय स्थान पर रहे! सीनियर वर्ग में शिक्षा भारती खटीमा प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर द्वितीय, सरस्वती शिशु मंदिर रुद्रपुर तृतीय स्थान पर रहे! मुख्य अतिथि कुलविंदर कौर संधू ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के द्वारा बच्चों में ज्ञान वर्धन के साथ ही देश प्रेम की भावना भी जागृत होती है! रीजनल सचिव नरेंद्र अरोरा ने बताया कि प्रथम आई टीमें रीजनल स्तर पर प्रतिभाग करेंगी! कार्यक्रम संयोजक दीपक अरोरा क्विज संचालक संजय खेड़ा और विवेक विसेन ने प्रतियोगिता संपन्न कराई !कार्यक्रम में प्रांत संयोजक संस्कार संजय राधू, महिला संयोजिका पारुल गुप्ता, शाखा सचिव अमित गंभीर, कोषाध्यक्ष अकाश गोयल, मीडिया प्रभारी संजय ठुकराल, भारत भूषण चुघ, अन्नपूर्णा गुप्ता, सीमा बिंदल, स्नेहा राधू, रीमा, आदि लोग उपस्थित थे!
Related Posts
शराब पीकर वाहन चलाने पर यात्रियों से भरी बस के चालक सहित 06 चालकों के वाहनों को किया सीज, चालकों के डीएल भी किये गये निरस्त….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने…
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर चल पड़ा डंडा,खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,लिए पांच नमूने
ख़बर शेयर करें – https://youtu.be/h1DnCPr6YvI काशीपुर-(सुनील शर्मा) खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का डंडा फिर…
जनता के सपनों का काशीपुर बनाऊंगा: दीपक बाली,ग्राम प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों ने थामा आप का दामन
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने कहा है कि 20 वर्षों…
