रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म) खटीमा में एक हवस के दरिंदे ने क्षेत्र की एक महिला जो मानसिक और शारीरिक तौर पर दिव्यांग है, उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दिव्यांग युवती की मां ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को सौंपी तहरीर के मुताबिक पीड़िता वर्तमान में आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तहरीर में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कहा है कि गांव के ही एक युवक ने उसकी शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी आयु 25 के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे आठ माह की गर्भवती कर दिया। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि खटीमा में इससे पूर्व भी एक दिव्यांग युवती को हवस के दरिंदे ने अपना शिकार बनाया था। उस समय केन्द्रीय दिव्यांग कल्याण परिषद उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने इस मामले को निर्वात मान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई थी।अब फिर खटीमा में इस तरह की वारदात सामने आई है।
Related Posts
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यालय पहुँचने पर प्रदेश मंत्री व सह प्रभारी का किया जोरदार स्वागत…
ख़बर शेयर करें -प्रभारी पुष्कर काला ने टटोली कार्यकताओ की नब्ज , बूथ स्तर तक कि टीम को सक्रिय करने…
रविवार को सुबह से ही रोड पर नजर आयी पुलिसए कोविड कर्फ्यू का पालन कराने के लिए अधिकारियों ने कसी कमर
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए हर रविवार को कोविड कर्फ्यू का ऐलान किया…
पौड़ी पुलिस ने महायोगी गुरुगोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय यमकेश्वर में चलाया जागरूकता अभियान….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा महायोगी गुरुगोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बथ्याणी…
