रुद्रपुर (एम् सलीमखान) (कोतवाली पुलिस ने रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति को स्मैक सहित किया गिरफतार) रुद्रपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर नशे के खिलाफ अभियान में कोतवाली पुलिस ने राजेश अरोड़ा उर्फ राजा झींगा पुत्र मोहन लाल निवासी आदर्श कालोनी वार्ड नंबर 29 को नगर के पहाड़गंज के कूड़े के ढेर के पास से 10 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा संख्या 681/2021 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया है। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए इस तस्कर का पुराना अपराधिक इतिहास है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें यह वाछित चल रहा था। वहीं पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली रुद्रपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कापड़ी, उपनिरीक्षक मनोज जोशी, सिपाही आसिफ हुसैन, प्रकाश आदि शामिल हैं।
Related Posts
पवन चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया डोर टू डोर संपर्क लोगों ने पवन चौहान का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
ख़बर शेयर करें – लालकुआं (राहुल दुमका) विधानसभा के रंण में निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने दिखाया दम सैकड़ों कार्यकर्ताओं…
जनपद भ्रमण पर आए सिविल सेवा के प्रिशिक्षुओ के साथ डीएमके पंत ने की बैठक
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जनपद भ्रमण पर आये भारतीय सिविल सेवा के प्रशिक्षुओं…
कर्मकार कल्याण बोर्ड में हुई गड़बड़ी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर लगाया चार सौ करोड़ रूपए का गबन करने का आरोप
ख़बर शेयर करें – लालकुआं (जफर अंसारी) लालकुआं पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश…
