रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) अटल उत्कृष्ट आदित्यनाथ झा राजकीय इंटर कालेज में लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए मतदाओ को जागरूक करने के लिए विधार्थियों ने श्रृंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाया गया। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र की पवित्रता मतदान में निहित है। हम सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए और अन्य मतदाताओं को भी मतदान के महत्व की जानकारी देकर प्रोत्साहित करना चाहिए। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विधार्थियों को मतदाता बनाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष भाव से मतदान करने की अपील की। इसके अलावा जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बीआरसी में आयोजित मैथ्स विजार्ड एवं स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें विधार्थियो ने कठपुतली कार्यक्रम के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान सीईओ आरसी आर्य,बीईओ एम गौतम,उप शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट ए एन झा इंटर कॉलेज के के शर्मा,एम एस पांडे,आरपी बिंद,आर पी सिंह,केएस गहलोत, डीके शुक्ला,वाई के यादव,पीसी आर्या,मजहर जैदी आदि मौजूद थे।
Related Posts
कुमाऊं मंडल के राजस्व क्षेत्र में हुआ तीन थाने और 6 चौकियों का शुभारंभ…..
ख़बर शेयर करें -पहाड़ों में साइबर क्राइम सहित अन्य चुनौतियों को भी बेहतर तरीके से हैंडल करेगी पुलिस…… हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीक़ी)…
कालाढूंगी में उर्स मुबारक जारी। कव्वालो ने कव्वाली पेश कर बाबा के चाहने वालो को झूमने पर किया मजबूर
ख़बर शेयर करें – उर्स में प्रशासन की गाइड लाइन का किया गया पालन मेले की सुरक्षा व्यवस्था में लगे…
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ओर से किया जायेगा नशामुक्ति अभियान
ख़बर शेयर करें -काशीपुर– (सुनील शर्मा) केन्द्रीय राज्यमंत्री आवाहन और शहरी कार्य मंत्रालय (भारत सरकार ) कौशल किशोर, अखिल भारतीय…
