घंटों गुल हो रही बिजली, लोगों का जीना मुश्किल…

ख़बर शेयर करें -

बिजली गुल मीटर चालू आम जनमानस को भारी परेशानी

रोजा इफ्तार के वक्त घंटों के लिए हो जाती है बिजली गुल

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) शहर में बीते कुछ दिनों लगातार हो बिजली कटौती से आम जनमानस का जीवन दुश्वार हो गया है।आलम यह है कि स्थानीय लोग पानी की एक एक बूंद को तरस रहे हैं। रोस्टिंग के नाम बिजली विभाग जमकर ग़रीब आदमी की जेब पर डाका डाल रहा है। बड़ी बात है यह की इस समय मुस्लिम समुदाय का रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है। वही बिजली विभाग रोजा इफ्तार से पहले ही लंबे समय के लिए बिजली कटौती कर देता है। जिससे रोजदारों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारे संवाददाता एम सलीम खान ने इस मामले में जब संबंधित विभाग के एस डी ओ अशुल मदान से फोन पर जानकारी लेनी चाही तो साहब ने कहा मैं बिजी हूं,दो घंटे बाद बात करुंगा।

 

जन समस्याओं के लिए सरलीकरण का दावा करने वाले सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चाहें कितने भी बड़े दावे करे, लेकिन सरकार के नुमाइंदे सरकारी दावों को पतीला लगने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। वही आपको बता दें कि मौजूदा समय में विधुत विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना सरकार की अनुमति के बहुत से युवा इस समय खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बता कर लोगों की जेबों पर खुलेआम डाका डालने का काम कर रहे हैं। विधुत कनेक्शन कटने और जोड़ने के लिए लोगों से सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। हैरानी इस बात की है जिला मुख्यालय में बैठे आला अधिकारी इन मामलों से अन्जान बनें बैठे हैं। फिलहाल स्थानीय जनता ने सरकार के नुमाइंदे से बिजली कटौती पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *