रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (नानी के घर आएं नाबालिक नाती की संदिग्ध मौत का मामला) किच्छा यहां नानी के घर आएं नाबालिक नाती की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बच्चें की मां,नानी सहित तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को तहरीर में विक्की हलदार निवासी रुद्रपुर ने बताया कि उसने रुपा हलदार से प्रेम विवाह किया था। विकी के अनुसार शादी के बाद उसकी पत्नी रूपा बच्चा पैदा करने को मना करने के साथ ही गर्भपात कराने की धमकी देती थी। 13 जून 2021 को रोकने के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। विक्की के मुताबिक पत्नी रूपा की मामी और मौसी उसके रुद्रपुर स्थित आवास पर आए और वह लोग पत्नी रूपा तथा नवजात बच्चे को अपने साथ किच्छा ले गए। इसके बाद उसकी पत्नी ससुराल वापस नहीं आई। विक्की के अनुसार तेरा 14 नवंबर की मध्य रात्रि को रूपक रिश्तेदारों ने फोन करके बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पत्नी रूपा बंगाली कॉलोनी पंजाबी मोहल्ला रूपा की मां दीपाली सिंह एवं ग्राम जगदीशपुर थाना दिनेशपुर निवासी सोनी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Related Posts
मानसून काल के दृष्टिगत ज़िलाधिकारी ने आपदा आईआरएस से जुड़े अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक……..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-मानसून काल के दृष्टिगत ज़िलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आपदा आईआरएस से…
राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- राज्य स्तरीय विद्यालयी खो -खो प्रतियोगिता 2023 24 स्वर्गीय शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार मैं…
काशीपुर की काया पलट करके दिखाऊंगा: दीपक बाली
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री धामी ने कहा पैसे की चिंता मत करना बस विकास योजना बनाकर भेजो काशीपुर- काशीपुर डेवलपमेंट…
