रुद्रपुर (एम् सलीम खान) शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने का संगीन मामला सामने आया है, पीड़ित युवती ने थाना नानकमत्ता पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, खबर के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिन्दु खेड़ा निवासी एक युवती ने थाना नानकमत्ता पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साल 2018 में उसकी मंगनी थाना नानकमत्ता क्षेत्र निवासी लखविंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम मटिया के साथ तय हुई थी, इस दौरान लखविंदर सिंह का उसके घर आना जाना शुरू हो गया लखविंदर सिंह ने करीब तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर युवती के परिजनों से पांच लाख रुपए नगद लेकर जापान चला गया, इस दौरान भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रह वही लखविंदर पिछले माह जापान से वापस लौटा और उसने अन्य किसी लड़की से शादी कर ली, युवती को जब इस बात की सूचना मिली तो उसने आरोपी युवक की मां से संपर्क किया, लेकिन आरोपी की मां उसे बचचलन होने के आरोप लगाने लगी, जिसके बाद पीड़ित युवती ने थाना नानकमत्ता पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग,की वही एस ओ केसी आर्या ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है
Related Posts
इंडियन काउन्सिल आफ सोशल साईन्स रिसर्च आई सी सीनियर रिसर्च फैलोशिप प्रदान की गई….
ख़बर शेयर करें -कुमाऊं विश्वविद्यालय की शोधार्थी डॉ.किरन तिवारी को इंडियन काउन्सिल आफ सोशल साईन्स रिसर्च आई सी एसएसआर द्वारा…
थापर रोड निर्माण को लेकर बीजेपी नेता ने कीचड़ में बैठकर किया विरोध, बुधवार को करेंगे निगम में प्रदर्शन मेयर के खिलाफ गुस्सा बरकरार…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) थापर रोड निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों का गुस्सा बरकरार है आज इसी कड़ी…
बिजली कटौती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने बीती देर रात कार्यालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- लालकुआं शहर एंव इसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ…
