रुद्रपुर-(एम सलीम खान) उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है | रुद्रपुर में अधिकांश बस्तियों में जलभराव से आम जनता प्रभावित हुई हैं | वही महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष, उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, पार्षद पति डा हाजी सोनू खान ने बाढ से प्रभावित बस्तियों का मुआयना किया | और बस्तियों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई | वहीं उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों और स्थानीय लोगों को प्रशासन और सरकार की ओर से कोई मदद नहीं पहुंचाई जा रही है | उन्होंने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार ने बाढ़ से प्रभावित बस्तियों में रहने वाले लोगों को मदद पहुंचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है |
Related Posts
कांग्रेस को तगडा झटका सुशील गाबा ने थामा भाजपा का दामन….
ख़बर शेयर करें -विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सुशील गाबा….. रुद्रपुर- होली से पहले कांग्रेस को…
कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद होगा चहुंमुखी विकास-मीना शर्मा
ख़बर शेयर करें – कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मीना शर्मा ने किया तूफानी जनसंपर्क महिलाओं का मिला भरपूर समर्थन रुद्रपुर-(एम सलीम खान)…
पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर राजविंदर सिंह उर्फ राजू हत्याकाण्ड का किया खुलासा।, आरोपी से हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद……
ख़बर शेयर करें – रूद्रपुर- पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर राजविंदर सिंह उर्फ राजू हत्याकाण्ड का किया खुलासा।, आरोपी…
