रुद्रपुर– (एम सलीम खान) सितारगंज के शक्ति फार्म क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सूखी नदी/ वैगुल नदी का जलस्तर बढ जाने के कारण उसके अंतर्गत आने वाले ग्राम अरविन्दनगर न0 7,8,9 और ग्राम राजनगर में बाढ़ आ गयी । बाढ़ के आने से 95 परिवार के लोग पानी की चपेट में आ गये | जिसके बाद कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक और जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आपदा राहत संबंधी निर्देशानुसार राहत-बचाव का कार्य शुरू कर बाढ में फंसे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चो को रेस्कयू किया | सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानूमय ने पुलिस फोर्स के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था । जिसके बाद रेस्कयू में लगभग सभी परिवारों के 300 लोगों को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया। बाढ़ से प्रभावित लोगों को ग्राम पंचायत, अरविन्दनगर की प्राथमिक पाठशाला, बरूवाबाग झाडी प्राथमिक स्कूल और राहत शिविरों में ड्यूटीरत आईआरबी पुलिस और पुलिस के वाहनों से सकुशल पहुंचाया गया ।
Related Posts
वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन|
ख़बर शेयर करें -लालकुआं (जफर अंसारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग अंतर्गत डौली रेंज लालकुआं में बौड़खत्ता वन परिसर में आज …
आखिर क्यों कालाढूंगी दुकान स्वामियों ने कहा? हमारे कालाढूंगी का नाम बदल दो साहब…
ख़बर शेयर करें -नाम बदल कर रख दिया जाये काला पानी,काला पानी की सजा हीं तो काट रहे है हम-दुकान…
11 पेटी अवैध शराब तथा 902 पाउच कच्ची शराब के साथ 05 शराब तस्करों को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ…
