हल्द्वानी (जफर अंसारी) दोपहर से कोतवाली में चला आ रहा बवाल देर रात शांत हुआ, मेयर जोगेंद्र रौतेला और दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल सहित भाजपा के कई नेता और पार्षद दोपहर से कोतवाली में धरने पर बैठे थे, बाजार क्षेत्र से पार्षद तन्मय रावत की गिरफ्तारी से नाराज मेयर सहित भाजपाइयों ने कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर दोपहर से कोतवाली में धरना दिया हुआ था। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मेयर से कई दौर की वार्ता हुई लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला और देर रात पुलिस प्रशासन ने कोतवाल को पुलिस कार्यालय से अटैच करने के साथ ही 5 दिन के भीतर इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए जिसके बाद मेयर सहित पार्षदों ने अपना आंदोलन खत्म किया, वही अब पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है और पार्षद तन्मय रावत को भी कोतवाली से ही जमानत दे दी गई है।
Related Posts
पुलिस कर्मी से मारपीट करने वाले आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी..
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के निर्देश दिए…
मीना शर्मा ने अक्षय तृतीया पर शिरकत की दर्जनभर शादियों में, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – उत्तराखंड महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व पालिका अध्यक्ष और रुद्रपुर विधानसभा (66) से कांग्रेस…
पेयजल मंत्री पहुंचे काशीपुर,,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी के तीरथ सिंह रावत सरकार के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल…
