सीमैप में किसान गोष्ठी,,दूर  दराज से तमाम किसान हुए शामिल|

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं (जफर अंसारी) समीपवर्ती पंतनगर स्थित सीमैप अनुसंधान केन्द्र में दो दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से तमाम किसान शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए पंतनगर विश्व विद्यालय के कुलपति डा० तेज प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में किसानों व वैज्ञानिकों के रिश्ते बेहद जरुरी हैं। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण, सही बीजों का चयन तथा फसल की लागत कम करने के उपायों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने किसानों से बीजों की रोपाई के आधुनिक तरीके अपनाने पर बल दिया।कुलपति डॉ0 सिंह ने कहा किसान को खेती की नई तकनीक अपनानी पड़ेगी। इसके लिए क्षेत्र के हिसाब से फसलें उगाएं, फसल उत्पादक समूह बनाये। उन्होंने कहा सरकार किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिससे लाभ उठाकर किसान अपनी आय कई गुना बढ़ा सकते हैं।वहीं गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डायरेक्टर डॉ0 प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने खेती, उत्पादन एवं किसानों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा कर कई उपाय सुझाये।उन्होने फसल की स्थिति, रख रखाव एवं संभावित उपज के बारे में गोष्ठी में मौजूद किसानों से जानकारी भी ली। इस क्रम में खेती, सिंचाई, खाद एवं दवाओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान सीमैप अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी डॉ० आरसी पलडिया ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए किसानों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिये प्रेरित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *