काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल और जे एस नरूला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा राजीव अग्रवाल और भाजपा नेता जे एस नरूला मेरी छवि धूमिल करने के लिए गलत हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने मेरे खिलाफ बगैर किसी कानूनी ठोस आधार के चुनाव याचिका दायर की लेकिन जीत अंत में सच्चाई की हुई। अपने कार्यालय में बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक चीमा ने कहा कि ये दोनों इतनी भी समझ नहीं रखते कि अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ गलत बयानबाजी करे । विधायक चीमा ने कहा यदि राजीव अग्रवाल चुप भी बैठना चाहें तो जे एस नरूला उन्हें चुप नहीं बैठने देंगे। ये दोनों भारतीय जनता पार्टी से कितनी बार निकाले जा चुके हैं | इसके साथ ही उन्होंने शहर की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा शहर में अमृत योजना के तहत सड़कों पर पेयजल व्यवस्था के लिए जल निगम ने कई स्थानों पर सड़कों को खोद दिया है। कई बैठकें कर इन सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम को बताया गया लेकिन खुदाई से सडकें ध्वस्त हो गई। जल निगम के अनुसार संबंधित कार्य के प्रति नगर निगम को राशि का भुगतान किया गया है। अतः मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है लेकिन निगम को किया गया भुगतान मरम्मत में होने वाले खर्च के सापेक्ष बहुत कम है।आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर पूछे जाने पर विधायक चीमा ने कहा कि उन्होंने कभी भी टिकट के लिए दावेदारी नहीं की मैंने खुद के चुनाव लड़ने की दावेदारी को पार्टी पर छोड़ दिया है।
Related Posts
कूटा ने बैडमिंटन खिलाड़ी मंजू नेगी के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुख,दी श्रद्धांजलि……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने बैडमिंटन खिलाड़ी तथा हल्द्वानी निवासी मंजू नेगी के निधन पर…
बन्द नाले के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया गया शिलान्यास, जलभराव से मिलेगी निजात….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- मेयर रामपाल सिंह और पार्षद रीना जग्गा ने आवास विकास होली चौक से लेकर ओम प्रकाश…
यूक्रेन से सकुशल वापस अपने वतन लौटी काशीपुर की बेटी उंजिला
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब और तेज और घातक हो गयी…
