राजकुमार ठुकराल ने विभिन्न जरुरतमंदों को किये चैक वितरित

ख़बर शेयर करें -

रुद्र्पुए (एम् सलीम खान) विधायक ठुकराल के प्रयासों से सीएम विवेकाधीन कोष से विभिन्न जरुरतमंदों को चैक वितरित रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रयासों से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से बीमारी, अग्निकाण्ड पीड़ित व निर्धन पुत्रियों के विवाह से सम्बंधित 19 परिवारों को स्वीकृत आर्थिक सहायता की धनराशि के चैकों का वितरण विधायक ठुकराल ने अपने कार्यालय आदर्श कालोनी में किया। इस दौरान कुल साढ़े छह लाख के चेकों का वितरण किया गया। ठुकराल ने संजयनगर की मालती मण्डल को 75 हजार, सुधांशु शील को 40 हजार, शांति हालदार को पांच हजार, जगतपुरा के रीत लाल राय को बीस हजार, असीम विश्वास को बीस हजार, अर्चना कर्मकार को 15 हजार, रितू गोयल को 1 लाख 50 हजार, रम्पुरा की जया देवी को 15 हजार, सोमपाल को 20 हजार, कालीचरण को पांच हजार, भदईपुरा की किशोरी देवी को 25 हजार, राकेश को दस हजार, कलावती को 15 हजार, गुलवेज खान को 10 हजार, शकील  अहमद को पांच हजार,दूधिया नगर की महेन्द्री शर्मा को पचास हजार, आवास विकास के धीरज मिगलानी को एक लाख पचास हजार, बिंदुखेड़ा के बलविंदर सिंह को दस हजार व हरबंस कौर को दस हजार सहित कुल 19 परिवारों को दह लाख पचास हजार रूपये के चेकों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री की विकास परक सोच का लाभ उत्तराखण्ड की जनता को लगातार मिल रहा है। उन्होंने सभी से सरकार में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। इस अवसर पर तहसील नाजिर जावेद, आनन्द शर्मा, बंटी कोली, अशोक यादव, गोविंद राय, रिवन्द्र धर, विपिन शर्मा, अजय नारायण आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *