6 जनवरी को लालकुआं के मोटा हल्दु पहुंचेंगे हरीश रावत, कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए हुई बैठक

ख़बर शेयर करें -

 

लालकुआं-(जफर अंसारी) जहां एक तरफ उत्तराखंड में चुनाव प्रचार पूरे जोर पर है और सभी पार्टियां अपने अपने स्तर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं वही उत्तराखंड में कांग्रेस का सबसे भरोसेमंद चेहरा हरीश रावत भी पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लिए हुए हैं, सोमवार को लालकुआं के कांग्रेस कार्यालय में मौजूद कांग्रेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह और अन्य नेताओं ने 6 जनवरी को पूर्व सीएम हरीश रावत के स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक की तथा इस बैठक में लालकुआं नगर,बिंदुखतता तथा आसपास के सभी कांग्रेस के नेता मौजूद रहे,

 

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि 6 जनवरी को एक कार्यक्रम होना है जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत मोटहल्दु आ रहे हैं तथा वह बीजेपी के कई नेताओं को भाजपा में शामिल करेंगे,इस कार्यक्रम की रूपरेखा रखने के लिए सोमवार को विशेष बैठक की गई है, इस बैठक में कांग्रेश के सभी पदाधिकारी वह कार्यकर्ता मौजूद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *