रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) रुद्रपुर निवासी कपिल पुत्र अमर सिंह वार्ड नंबर २३ में रहने वाला टेम्पो चलाता है उसका कहना है कि रास्ते में मेरा टेम्पो खराब हो गया था तभी अचानक से शाहरुख़ नाम के व्यक्ति ने उसे वहा टेम्पो खड़ा करने के लिए मना कर दिया जब कपिल ने टेम्पो खराब होने की बात कही तो शाहरुख आग बबूला हो गया और टेम्पो पे डंडा मारने लगा जिस पर कपिल और शाहरुख में कहासुनी हो गई | मामला जब चौकी बाजार में पहुंचा तो पुलिस ने शाहरुख को चौकी में बिठा लिया | लेकिन थोड़ी ही देर बाद वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल जो दबंग के नाम से भी जाने जाते है वहां पहुंच गए और उन्होंने कपिल, उसके मामा धर्म सिंह कोली और उसकी मां से गाली गलौज शुरू कर दी और चौकी में बैठे शाहरुख को जबरदस्ती हाथ पकड़कर चौकी से बाहर ले आए | साथ ही उन्होंने कपिल के मामा को जान से मारने की धमकी दी सारा मामला आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज के सामने की घटना है बताया जा रहा है कि मौके पर बाजार चौकी इंचार्ज ना होने के कारण आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार का चार्ज था अब देखना यह है इसमें आगे की कार्रवाई क्या होती है?
Related Posts
निलेश आनंद भरणे ने हंसा दत्त की फाइल सहित पुलिस अधीक्षक नगर को किया तलब
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम् सलीम खान) डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने हंसा दत्त की फाइल सहित वरिष्ठ पुलिस…
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और उनके पुत्र संजीव आर्य का घर वापसी पर हुआ जोरदार स्वागत
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य हमेशा से ही कांग्रेसी रहे हैं 2002 से 7…
मुकेश बोरा पर दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता द्वारा आत्मदाह करने का निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर महिला कर्मचारी द्वारा दर्ज कराये गए…
