रुद्रपुर-(एम सलीम खान) उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र महोदय के आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधसिंहनगर महोदय के निर्देशानुसार पुलिस लाइन रुद्रपुर में पुलिस कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य के सम्बन्ध में परामर्श और जागरूकता प्रदान करने हेतु मेंटल हैल्थ और वैलनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। डॉ माधवी अवस्थी क्लिनिकल एंड रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजिस्ट रूद्रपुर और डॉ ईश कुमार डल्ला, मनोचिकित्सक जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय ने पुलिस कर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी । मेडिकल टीम ने कर्मचारीगणो का उचित मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान एसपी सिटी ममता वोहरा, पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, संजय रावत पीएसडब्ल्यू मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, डोरी सिंह आरकेएस काउंसलर व जनपद के समस्त थानों व पुलिस लाइन रुद्रपुर के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Related Posts
अपर जिलाधिकारी ने किसानों व फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालको के साथ ली महत्वपूर्ण बैठक…
ख़बर शेयर करें -फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालकों से विभिन्न समस्याओं के बारे में हुई चर्चा…. रूद्रपुर- अपर जिलाधिकारी जय भारत…
ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में एडमिशन के लिए उमड़ी हजारों बच्चों की भीड़…….
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में ज़िला उधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी एवं गैर सरकारी…
अभ्रद टिप्पणी के आरोपी को फांसी की सजा दिये जाने की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस्लाम धर्म व पैगंबर साहब के बारे में…
