रुद्रपुर (एम सलीम खान) हिंदी व इंग्लिश में प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र दैनिक हाक के जिला कार्यालय का उद्घाटन जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रविवार को किया गया। जिला कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार एवं कुमायूँ युवा प्रेस क्लब के संरक्षक कमल श्रीवास्तव एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान दैनिक हाक के उधम सिंह नगर जिले के ब्यूरो चीफ सौरभ गंगवार ने बताया कि दैनिक हाक समाचार पत्र हिंदी और इंग्लिश में प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार पत्र है जिसका मुख्यालय हरिद्वार में और ऊधमसिंह नगर जिले में जिला कार्यालय खोला गया है। उन्होंने बताया कि दैनिक हाक निष्पक्ष पत्रकारिता के रूप में पहचान रखता है। दैनिक हाक का प्रकाशन उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश में भी होता है। इस दौरान कमल श्रीवास्तव ने कहां कि दैनिक हाक जिला कार्यालय खोले जाने के बाद जिले में अपनी एक शाप पत्रकारिता क्षेत्र में छोड़ेगा, ऐसी हम आशा करते हैं। शिव अरोरा ने कहा कि दैनिक हाक का जिला कार्यालय खोले जाने पर मैं जिले के ब्यूरो चीफ सौरभ गंगवार और उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर मीडिया ग्रुप के विधि संपादक गुरबाज सिंह ने कहा कि दैनिक हाक उधम सिंह नगर जिले में पत्रकारिता क्षेत्र में निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ सामाजिक सरोकारों पर पत्रकारिता की कवरेज करेगा और स्थानीय समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने का प्रयास करेगा। इस दौरान उत्तरांचल दर्पण के संपादक परमपाल सुखीजा,सिमरप्रीत सिंह नारंग,जगदीश चंद्र,गोपाल भारती,ललित राठौर,नरेंद्र राठौर, ,अशोक सागर,हरविंदर सिंह चावला,मनीष ग्रोवर,आशु अहमद,गोपाल शर्मा,नरेश कुमार,अवनीश यादव,संदीप पांडे आदि उपस्थित पत्रकारों ने जिला कार्यालय खोले जाने पर ब्यूरो चीफ सौरभ गंगवार को शुभकामनाएं दी। दैनिक हाक का जिला कार्यालय खोले जाने पर उधमसिंह नगर के ब्यूरो चीफ सौरभ गंगवार को कुर्मी महासभा के केंद्रीय महामंत्री मनोहर लाल गंगवार,प्रदेश संयोजक प्रेम पाल गंगवार,महानगर अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार,विशाल गंगवार,नेमचंद,राजेश,महिला जिला अध्यक्ष शारदा गंगवार,रिंकू पाठक,चांदनी रस्तोगी,कविता वर्मा,रामचंद्र,राजू सरकार आदि ने बधाई दी।
Related Posts
युवा वैश्य अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्त्वावधान में एक बैठक आहुत…….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- स्थानीय लालबत्ती चौराहा स्थित एक होटल में श्री वैश्य अग्रवाल सभा एवं श्री युवा वैश्य अग्रवाल…
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर भाजपा किच्छा नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया….
ख़बर शेयर करें -किच्छा – भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कार्यक्रम पूर्व…
पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के विरोध में आप पार्टी ने किया सरकार का पुतला दहन….
ख़बर शेयर करें -आम आदमी पार्टी ने पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के विरोध में किया सरकार का पुतला दहन….…
