हरिद्वार (वंदना गुप्ता) महाकुंभ मेले में रेलवे द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कुंभ के शाही स्नान से पहले ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी मगर अब रेलवे ने अपने आदेश को वापस ले लिया है अब देशभर से आने वाले श्रद्धालु सीधा हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकेंगे और इस बात की जानकारी परवर मंडल वाणिज्य कर प्रबंधक रेखा शर्मा ने दी हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 12 से 14 अप्रैल के शाही स्नान के वर्क ट्रेनों के आने पर पाबंदी लगाई गई थी मगर रेलवे और मेला प्रशासन की वार्ता के बाद इस पाबंदी को हटाया गया है परवर मंडल वाणिज्य कर प्रबंधक रेखा शर्मा का कहना है कि रेलवे प्रशासन और मेला प्रशासन से बातचीत के बाद सहमति बनी है कि शाही स्नान पर सभी ट्रेन हरिद्वार आएंगी किसी भी ट्रेन को ज्वालापुर लक्सर या रुड़की स्टेशन पर नहीं रोका जाएगा हालांकि कुछ ट्रेनों को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा ताकि यात्री आसपास के घाट पर स्नान कर सके रेलवे प्रशासन द्वारा पहले आदेश दिया गया था कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन से पहले ही ज्वालापुर रुड़की लक्सर और ज्वालापुर रेलवे स्टेशनों पर रोका जाएगा और इन स्टेशनों से बसों के माध्यम से यात्रियों को हरिद्वार लाया जाएगा जबकि वापस जाने वाले यात्रियों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ही ट्रेनों में चढ़ाया जाएगा मगर अब रेलवे प्रशासन और मेला प्रशासन द्वारा सहमति बनने के बाद श्रद्धालु हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकेंगे
Related Posts
खनन संघर्ष समिति के बैनर तले खनन व्यवसायियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- (जफर अंसारी) लालकुआं खनन ढुलान में लगे वाहनों का भाड़ा बढ़ाने और रॉयल्टी की दरें कम…
कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो कर सकती है क्षेत्र का विकास – मेहरोत्रा
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व॰मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र…
पत्रकारों को कैल्शियम, मल्टीविटामिन टेबलेट और एन 95 मास्क वितरित किए
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कोरोना से बचाव के…
