लालकुआ (जफ़र अंसारी) लालकुआ वरिष्ठ पत्रकार हसीन खांन के असामयिक निधन पर श्रमजीवी पत्रकार युनियन के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां श्रमजीवी पत्रकार युनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में उपस्थित युनियन के पत्रकारों ने दो मिनट मौन रखा और ईश्वर से स्व. खांन की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही सभा में उपस्थित पत्रकारों ने स्व.खान ने पंन्तनगर में निर्भीक और पूरे तेवर के साथ पत्रकारिता को नया आयाम देने और धारदार बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का स्मरण करते हुए पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौकै पर श्रमजीवी पत्रकार युनियन के नगर अध्यक्ष शलेन्द्र सिंह ,महामंत्री अजय अनेजा,मुकेश कुमार, सचिन गुप्ता,सतीश कुमार, जफर अंसारी, पंकज पाडे,धीरज गुप्ता, गुड्डू भारती, सुनील कुमार , सर्वेश गंगवार, गोपाल सिंह सजवान, विनोद गुप्ता सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
Related Posts
छात्र-छात्राओं को हैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से डा. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय…
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने शिक्षकों की विभिन्न समस्या से अवगत करवाया तथा दिया ज्ञापन……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ,माननीय शहरी विकास मंत्री एवम वित्त मंत्री…
रुड़की में भारतीय सेना भर्ती रैली का प्रारंभ 11 दिसंबर से……
ख़बर शेयर करें -रुड़की- पैविलियन ग्राउंड, रुड़की में 11 से 21 दिसंबर 2024 तक आयोजित इस रैली के पहले चरण…
