काशीपुर – (सुनील शर्मा) कोरोना काल में लोगों का रोजगार छीनने के बाद उधम सिंह नगर की महिलाओं ने आपस के पैसे जमा कर एक ऐसी पहल की है जो कि स्वरोजगार को बढ़ावा देती है | काशीपुर में नई किरण स्वयं सहायता समूह ने चौलाई के लड्डू बना कर महिलाओं को रोजगार देने का काम किया है। कोरोना की दूसरी लहर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। हर व्यक्ति पर आर्थिक संकट के बादल छा गए थे । इसी बीच काशीपुर की कुछ महिलाओ ने आपस में पैसे जमा कर एक ऐसी पहल की जोकि काबिले तारीफ है। जहां कोरोना के दौरान महिलाओं को सहायता देने के लिए कुछ महिलाओं ने एक समूह नई किरण स्वयं सहायता समूह शुरू कर दिया जिसमें दर्जनों महिलाओं को रोजगार मिलना शुरू हो गया उनके बनाये चौलाई के लड्डुओं को बाजार में खूब पसंद किए जाने लगा है | जिन महिलाओं का कोरोना काल मे रोजगार छीन गया और परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए उस वक्त ये महिला समूह उनके लिए वरदान साबित हुआ। जिन महिलाओं का कोरोना काल में रोजगार चला गया था उन्हें यहां एक रोजगार भी मिला और परिवार का पालन पोषण भी हुआ है | वहीं नगर निगम काशीपुर की मेयर उषा चौधरी ने कहा कि महिलाओ ने जो ये कार्य किया है वह बहुत सहरानीय कदम है कोरोना काल मे आई मुसीबत के समय महिलाओं को एक रोजगार मिला है जिससे आज इस उत्पादन को हाईटेक करने का सौभाग्य मिला है।
Related Posts
मुर्दे के नाम पर बैंक में खाता खुलवा कर हड़पी बीमा पॉलिसी
ख़बर शेयर करें – बाजपुर (मोहम्मद आसिफ) बाजपुर में मुर्दे के नाम पर एक बैंक में खाता खुलवा कर उसकी…
लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिस धर पकड़ के प्रयास में जुटी
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार-(वंदना गुप्ता) धर्मनगरी हरिद्वार में चोरों के हौसले इतने बुलंद है की पुलिस का खोफ ही उनको…
भारतीय मानक ब्यूरो ने कावड़ यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सुरक्षा का संदेश……
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून ने कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और मानक गुणवत्ता के प्रति…
