लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा)   राजकीय चिकित्सालय परिसर में लायंस क्लब काशीपुर सिटी और काशीपुर पुलिस की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया | काशीपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ  शिविर में पहुंच कर रक्तदान किया और काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीसी जोशी का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया | इस अवसर पर बीसी जोशी ने कहा कि जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है अंतरराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने जो रक्तदान किये जाने पर मुझे एवं मेरे सहयोगी पुलिस स्टॉफ का सम्मान किया उसके लिए में  उनका आभारी हूं इस पुनीत कार्य के लिए लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *