काशीपुर (सुनील शर्मा) शार्ट सर्किट से एक रेडियम की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा करीब तीन लाख की नगदी समेत 80 लाख की मशीने व सामान जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बासियोंवाला मंदिर निकट निवासी दो भाई राकेश कुमार व रमेश कुमार की कुंडेश्वरी रोड पर आरके स्टीकर एंड कार डेकोरेशन के नाम से प्रतिष्ठान है। रोजाना की तरह राकेश दुकान खोलने आया तो दुकान के पीछे से धुआं दिखाई दिया। जिसके बाद उसने दुकान खोली दुकान में आग की लपटे उठती देखी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देख आस पास के दुकानदार व राहगीरों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को सूचना दे दी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद आईजीएल, सिद्धेश्वरी पेपर मिल समेत पांच दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार रमेश ने बताया कि किसी को देने के लिए दुकान में तीन लाख की नगदी रखी हुई थी। जो आग में जल गई। वहीं आग से दुकान में रखी दो लेजर कटिंग मशीन, प्रिंटर, दो कंप्यूटर समेत बड़े वाहनों की सजावटी सामग्री सब मिलकर करीब 80 लाख का सामान जलकर राख हो गया। इधर दुकान स्वामी व स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर आधा से एक घंटे देरी से आने का आरोप लगाया।
Related Posts
भगवान गणेश की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (शादाब हुसैन) – भगवान श्री गणेश की स्तुति से हर मनुष्य के सभी संकट दूर हो…
कल्याणी नदी तट और गांधी पार्क में 51 हजार दीपों से जगमगाएगा रुद्रपुर — ‘शुभ दिवाली, स्वच्छ दिवाली’ थीम पर नगर निगम का भव्य दीपोत्सव, महापौर विकास शर्मा ने बदली शहर की तस्वीर, बनाई अलग पहचान
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। इस दीपावली नगर निगम रुद्रपुर 51 हजार दीप जलाकर रोशनी और स्वच्छता का अनोखा संदेश देगा।…
सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित तस्कर को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर पुलिस कि…
