शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा)  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि भाजपा शासन में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारों की बढ़ती संख्या देखते हुए देश एवं प्रदेश से जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। कांग्रेस नेत्री डॉ० दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बाद बेरोजगारी और बढ़ गई है। शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है‌। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रत्येक नागरिक को कांग्रेस सरकार की नीतियों का लाभ समय पर मिलता था पहले भी उत्तराखंड में कांग्रेस शासन में ही लोगों को व्हाइट राशन कार्ड उपलब्ध कराया जिसमें मध्यम वर्गीय परिवार अब भी उस राशन कार्ड का उचित लाभ उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में ही तमाम योजनाएं धरातल पर चला कर जनता को कांग्रेस पार्टी की विकास परक नीतियों का लाभ पहुंचाया परंतु वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर जाति भेदभाव एवं हिंदुत्व का पाठ पढ़ा कर छलने का काम कर रही है कांग्रेस नेत्री डॉ० दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने 7 वर्ष से अधिक हो गए हैं।उन्होंने हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा देश के युवाओं से किया था। परंतु उसका उलट ही हुआ आज देश में बेरोजगारों की तादाद ज्यादा बढ़ गई है। रोजगार की बात करने पर यह सरकार धर्म जाति के नाम पर युवाओं को भटकाने का काम करती है। पीसीसी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि युवा शक्ति एवं नारी शक्ति इनके जुमलेबाजी को समझते व नकारते हुए जुमलेबाज भाजपा को सबक सिखाऐ व भविष्य में होने वाले चुनाव में एकजुट होकर प्रदेश व देश में विकास परक सोच वाली कांग्रेस पार्टी को ही सत्ता पर विराजमान करें। तभी होगा देश एवं प्रदेश का चहुंमुखी विकास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *