रुद्रपुर (एम् सलीम खान) गुरु तेग बहादुरजी के बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया रुद्रपुर- भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा में गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस के अवसर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोल मार्केट में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भारत विकास परिषद के सदस्य गुरु सिंह सभा में एकत्रित हुए। जहां शब्द कीर्तन के बाद गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया जिससे बताया गया कि किस तरह अन्याय के खिलाफ गुरुतेग बहादुर ने संघर्ष किया। वहीं उन्होंने अन्याय के खिलाफ सर नहीं झुकाया और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। गुरु तेग बहादुर को हिंद की चादर भी कहा जाता है। इसके उपरांत परिषद के सदस्यों ने लंगर की सेवा में अपना योगदान दिया। वहीं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के ओर से परिषद के सदस्यों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। कमेटी ने परिषद के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए हर वर्ष इस कार्यक्रम के आयोजन का आवाहन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद के अध्यक्ष राजकुमार जिंदल, सचिव अमित गंभीर, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल,प्रतीय महासचिव मनोज अरोरा, मीडिया प्रभारी संजय ठुकराल, मंजीत सिंह मक्कड़, गुरमीत सिंह, राजकुमार खनीजो,दीपक अरोरा, सुरेन्द्र मिड्ढा, राहुल सिंघल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
भारतीय वेश्य महासंघ कुमाऊं शाखा की टीम का किया गया गठन…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर बीते रविवार को भारतीय वैश्य महासंघ की देहरादून में आयोजित एक सभा में कुमाऊं…
राज्य कर अधिकारियों की मनमानी से खफा व्यापारियों ने विधायक शिव अरोरा को सौंपा ज्ञापन…
ख़बर शेयर करें -व्यापारियों ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर जताई नाराजगी रूदपुर-(अजीत कुमार पांडे) प्रांतीय उधोग…
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चन्द घण्टों में गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे…..
ख़बर शेयर करें -थलीसैण- थलीसैण के स्थानीय निवासी ने थाना थलीसैण पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि कमलेश पुत्र चन्द्रपाल…
