संस्कृत विश्वविद्यालय में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने से नाराज हुए एबीवीपी कार्यकर्ता

ख़बर शेयर करें -


हरिद्वार –(वन्दना गुप्ता) हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया एबीवीपी कार्येकर्ताओ द्वारा उत्तरांचल श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षाओं का संचालन समाप्त कर सेमेस्टर सिस्टम लागू कराने से नाराज हुए कार्येकर्ताओ ने इसका विरोध किया है

      एबीवीपी प्रदेश मंत्री काजल थापा ने कहा कि जिस समय सेमेस्टर सिस्टम वापस लिया गया था उस समय की मूलभूत सुविधाओं में और आज की मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नही हुई है अभाविप उत्तरांचल कार्य परिषद के इस तानाशाही रवैया का विरोध हैं इनका कहना है कि अभी तक विश्वविद्यालय में ठीक से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित नहीं हुआ है जो कि अभी संविदा के कर्मचारियों से ही चलता है और उसका कोई अपना समुचित स्ट्रक्चर नहीं है यदि किसी विद्यार्थी की मार्कशीट में कोई त्रुटि रहती है तो उसको ठीक करने में विद्यार्थियों को बहुत समस्या होती है जब तक सुचारु रूप से मूलभूत सुविधाएं  लागू नहीं होती तब तक सेमेस्टर सिस्टम को लागू किया जाना छात्रों के साथ सरासर अन्याय है

         वही एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री मोहित चौहान का कहना है कि 2018 में विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे उत्तराखंड में आंदोलन किया गया था इसके बाद सरकार द्वारा हमारी मांगे मान ली गई थी मगर अब फिर एक बार उत्तरांचल श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षाओं का संचालन समाप्त कर सेमेस्टर सिस्टम लागू कराने की बात की गई  उनका कहना है कि अगर सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया तो पूरे उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *