हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कुम्भ मेले से पूर्व हरिद्वार कुम्भ मेले में तैनात सभी फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत ने भी ऋषिकुल महाविद्यालय परिसर में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाई इस दौरान दीपक रावत ने वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया साथ ही मेला अधिकारी ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि जो भी कर्मचारी वैक्सीन से वंचित है वह भी वैक्सीन जरूर लगवाएं दीपक रावत ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन सेफ है कुम्भ मेले में तैनात सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी अधिकतर कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवा ली है उनका प्रयास है कि जो लोग वैक्सीन लगवाने से वंचित रह गए है उन्हें भी जल्द ही वैक्सीन लग जाये ताकि कुम्भ मेला शुरू होने से पहले वैक्सीनेशन का काम पूरा हो जाये इसके साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि जो भी कर्मचारी वैक्सीन से वंचित है वो भी वैक्सीन जरूर लगवाएं मेला अधिकारी दीपक रावत का कहना है कि कुंभ मेले में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले की कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी और इससे कुंभ मेले में कोरोना का खतरा काफी कम होगा साथ ही मेला प्रशासन द्वारा तमाम उन सार्वजनिक स्थानों को समय-समय पर सैनिटाइजर कराया जाएगा इसके लिए 100 लोगों की टीम बनाई गई है बड़ी संख्या में हमारे द्वारा मार्क्स का वितरण भी किया जाएगा और गंगा स्नान के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया जाएगा बस शाही स्नान के वक़्त थोड़ी दिक्कत हो सकती है कुंभ मेले से पहले मेला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए तमाम तरह की तैयारियां की जा रही है साथ ही कुम्भ मेले में तैनात सभी फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है आज मेला अधिकारी दीपक रावत ने भी कोरोना की वैक्सीन लगाई और सभी कर्मचारियों से अपील की कि वह भी कोरोना कि वैक्सिंग जरूर लगवाए
Related Posts
घर-घर जै कि बुजुर्गों कु ध्यान रखणीं च पौड़ी पुलिस….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को पुलिस…
सतर्क भूमिका निभाने वाले सिपाही का एडीटीएफ में स्थानांतरण
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) सतर्क भूमिका निभाने वाले सिपाही आसिफ हुसैन का एडीटीएफ में स्थानांतरण (थाना नानकमत्ता के…
उच्चशिक्षा के क्षेत्र में देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड -मंत्री धन सिंह रावत…..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड के 50 प्रतिशत छात्र ले रहे उच्च शिक्षा – मंत्री धन सिंह रावत…. हल्द्वानी- उत्तराखण्ड उच्चशिक्षा…
