लालकुआ- (नंदन राम आर्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में नैनीताल सांसद अजय भट्ट को रक्षामंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनने पर लालकुआ में खुशी की लहर है यहां भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र में राज्य का मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने से विकास की गति दोगुनी होने की उम्मीद जताई। यहां नैनीताल सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर आज लालकुआ भाजपा बरिष्ठ नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं कोतवाली चौराहे पर मिठाई बांटी साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने कहा कि सांसद भट्ट को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाने से क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी उन्होंने सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर कहा कि भट्ट को पार्टी के प्रति कर्मठता और निष्ठा का प्रतिफल मिला है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रक्षा एंव पर्यटन क्षेत्रों तेजी से कार्य किये जायेंगे और इसका फायदा उत्तराखंड को मिलेगा।
Related Posts
भगवती श्रमिक संगठन के श्रमिकों का भारी बारिश में श्रम भवन में धरना जारी…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-शनिवार को श्रम भवन रुद्रपुर में भगवती माइक्रोमैक्स के श्रमिकों भारी बारिश के बावजूद श्रम भवन में…
दीपक रावत ने जिला कार्यालय सभागार में पन्तनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण के सम्बन्ध में ली बैठक……..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- एयरपोर्ट विस्तारीकरण से बड़ी फ्लाइट्स कुमाऊॅ क्षेत्र में पर्यटन के लिए गैम चेंजर साबित होंगी। यह…
उच्च न्यायालय ने स्वयं लिया संज्ञान वर्चुअल पर सुनवाई सरकार से तीन मार्च तक मांगा जवाब
ख़बर शेयर करें -सांसदों और विधायकों के आपराधिक इतिहास हाईकोर्ट ने किये सख्त रिकार्ड तलब रुद्रपुर-(एम सलीम खान) नैनीताल उत्तराखंड…
