सिर्फ रसूखदारों की चलती है जिला पूर्ति विभाग में गरीबों को मिलते हैं धक्के

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (ऊधम सिंह नगर जनपद के जिला पूर्ति विभाग के हालत पर एक नजर) रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला पूर्ति विभाग में रसूखदारों और नेताओं का शिकंजा कसा हुआ है। जहां उनकी बिना इजाजत के किसी भी व्यक्ति का आवेदन न तो जमा किया जा सकता है और ना ही नया राशन जारी किया जाता है। जिला पूर्ति विभाग में कुछ ऐसे दलाल भी सक्रिय हैं जो जरुरत मदो से मुठ्ठी गर्म कर विभाग में कार्यरत स्टाफ की जेब गर्म करने का काम करते हैं और उसके बाद चंद मिटो में काम हो जाता है। हैरानी इस बात की जनपद के मुखिया का कार्यालय भी यही स्थित है और इसके अलावा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय भी यही स्थित पर है।इस सबके बावजूद भी जिंला पुर्ति विभाग में राशन कार्ड बनाने और आवेदन जमा करने सहित राशन कार्ड को आनलाइन करने के नाम पर वहां पहुंचे लोगों से जमकर घुस ली जा रही है। आपकों बता दें कि आप जब जिला पूर्ति विभाग पहुंचेंगे तो विभाग के कार्यालय के आसपास आपको कुछ छुट भैया नेता घुमते फिरते नज़र आएंगे। कार्यालय में प्रवेश के बाद आपको बाहर निकल दिया जाएगा। जिसके बाद इन दलालों का काम शुरू होता है। यह दलाल वहां आए व्यक्ति से पूछेंगे कि आपका क्या काम है।जब आप उन्हें काम बता देंगे तो फिर शुरू होगी सौदेबाजी नया राशन कार्ड बनाने के लिए आपको दो हजार रुपए खर्च करने होंगे, फार्म जमा करने के लिए पांच सौ रुपए,राशन कार्ड आनलाइन करने के लिए तीन सौ रुपए खर्च करने होंगे।इस तरह इन दलालों के जरिए विभाग में कार्यरत स्टाफ अपनी जेब गर्म कर फिर कहीं जाकर कार्यालय में जाने वाले व्यक्ति से सीधे मुंह बात करते हैं। इन रुपए में से कुछ कमीशन उन दलालों की जेब में जाती है जो एजेंट के तौर पर वहां मंडराते रहते हैं। सूत्रों की मानें तो जिला पूर्ति विभाग में कार्यरत निरीक्षक अनीता तिवारी भी जेब गर्म करने में पीछे नहीं है। उनकी सैटिंग सीधे तौर पर डिपो होल्डर से होती है। अगर कोई राशन कार्ड धारक डिपो होल्डर की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचता है तो वह उस डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई नहीं बल्कि तुरंत फोन करके सैटिंग गैटिंग की बीसात बिछाने में जुट जाती है। वही गरीबों के हक के राशन में होने वाली कालाबाजारी में उनका भरपूर सहयोग होता है। सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को पलीता लगाने में इस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बेहद महिर है। बेचारी गरीब जनता इन अधिकारियों और कर्मचारियों के आगे हाथ पांव जोड़ते रोज नजर आते हैं। उत्तराखंड खबरनामा के कुमाऊं मंडल प्रभारी एम सलीम खान ने जब इस मामले को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह से बातचीत करने की कोशिश की तो साहब ने मुलाकात करने से साफ इंकार कर दिया। साहब बोले मैं अभी व्यस्त हूं फिर कभी आईए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *