
नैनीताल-(एम् सलीम खान) पशु प्रेमियों ने ज़िलाअधिकारी से साथियों संग मिलकर टाइगर की जान बचाने हेतु बात रखी व एक टाइगर आदमखोर क्यू होता है व उसको ठीक किया जा सकता है पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा जिसकी प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, प्रधानमंत्री भारत सरकार,
केंद्रीय पशु कल्याण मंत्री जी व कंजरवेटर उत्तराखंड वन रामनगर डिवीजन को फ़ैक्स की! ज़िलाअधिकारी ने भरोसा दिलाया की उक्त बेज़ुबान की जान की रक्षा भारत सरकार की मुहिम सेव द टाइगर के अंतर्गत करेंगे व तत्काल डी॰एफ़॰ओ॰ नैनीताल को अवगत कराया गया। दीपक जोशी जी ने अपील की हैं
आम जनता भी जंगल में ना जाए और जीवों को शांति से रहने दे पशु प्रेमी और समाज सेवक दीपक जोशी ,सूरज जोशी , सुरेश जोशी , अभिषेक पोखरिया, सोनू , पंकज , पवन , भानु कबदवाल, बालम बिष्ट व प्रथम बिष्ट अन्य पशु प्रेमी ने सरकार से इस बारे में संज्ञान लेने की अपील गई।
