पौड़ी पुलिस ने रामलीला मंचो के माध्यम से आमजन को जागरूक करने की कवायद की शुरू….

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार द्वारा कण्वघाटी में हो रही रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों को यातायात नियमों, साइबर क्राइम व नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में किया गया जागरूक।

कोटद्वार- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मंचन के दौरान रामलीला कमेटी से समन्वय स्थापित कर दर्शकों को यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, गुड टच बेड टच, नशे के दुष्प्रभावों के विषय में नाटक, नुक्कड़ नाटक, व्याख्यानों आदि के माध्यम से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया

है। इसके साथ ही महिलाओं एवं युवतियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने हेतु कहा गया है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों को प्रेरित करें कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पुलिस दें।

 

जिसके क्रम में दिनाँक 17.10.2023 को कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत कण्वघाटी में हो रही रामलीला में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री विभव सैनी एवं साइबर सेल टीम कोटद्वार द्वारा रामलीला कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर रामलीला में उपस्थित दर्शको को यातायात नियमों, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, किरायेदारों का सत्यापन आदि के विषय में व्याख्यानों के माध्यम से जागरूक किया गया साथ ही दर्शकों को डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जानकारी देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *