काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी और सीओ के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, कांस्टेबल गिरीश मठपाल और अजय कुमार ने चैकिंग के तहत मौहल्ला कानूनगोयान निवासी नासिर अली पुत्र अब्दुल हमीद को 3:30 ग्राम स्मैक और प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत उसका चालान किया है। कोतवाली प्रभारी रतूड़ी को पूछताछ में नासिर ने बताया कि, वह लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त है और स्मैक व नशीले इंजेक्शन जसपुर क्षेत्र से खरीदकर काशीपुर में ऊंचे दामों पर नशेड़ियों को बेचता है।
Related Posts
कालाढुंगी में भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती मंहगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन
ख़बर शेयर करें -कालाढुंगी– (ज़ुबैर आलम) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के दिशा-निर्देश में नगर…
चोरी के 02 मोबाईल के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।…
ख़बर शेयर करें -बाजपुर-(एम सलीम खान) बीती 17/05/2022 को वादी नासिर पुत्र अबरार निवासी कनोरा बाजपुर ने तहरीर बाबत दिनांक…
पुलिस ने किया इनवर्टर और बैटरी चोरी का खुलासा, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -काशीपुर– (सुनील शर्मा) काशीपुर पुलिस ने बीते दिनों इलैक्ट्रोनिक गोदाम से इनवर्टर और बैटरी चोरी की घटना…
