स्मैक सहित एक महिला और पुरुष को काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम् सलीम भाई) काशीपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर जनपद उधम सिंह नगर के जनपद में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार मैं लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक काशीपुर के प्रभारी एसओजी काशीपुर के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था उक्त टीम के मोहल्ला किला सरस्वती शिशु मंदिर के पास से दो अभियुक्त गणों को कुल 52.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्त गण पति पत्नी है जो कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्मैक बेचकर पैसा कमा रहे थे,  दोनों पति-पत्नी पूर्व में भी स्मैक बेचने व गैंगस्टर एक्ट मे जेल जा चुके हैं।  पूछताछ में दोनों अभियुक्त गणों में उक्त स्मैक ठाकुर क्षेत्र से लाना बताया गया है।

1  मोहम्मद जुनेद उर्फ बबलू ठोड़ी पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी मोहल्ला किला सरस्वती शिशु मंदिर के पास थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 40 वर्ष बरामद स्मैक 25.37 ग्राम

2 शमीम जहां पत्नी मोहम्मद जुनेद निवासी उपरोक्त उम्र 38 वर्ष बरामद स्मैक 27.02 ग्राम बरामद की। पुलिस टीम में यह रहें शामिल।

उप निरीक्षक कमलेश भट्ट एसओजी प्रभारी जनपद उधम सिंह नगर

उप निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी एसओजी काशीपुर

महिला उपनिरीक्षक रूबी मौर्य कोतवाली काशीपुर

कॉन्स्टेबल दीपक कठैत एसओजी

कॉन्स्टेबल विनय कुमार एसओजी

कॉन्स्टेबल दीवान बोरा एसओजी

कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल एसओजी

कांस्टेबल सुनील तोमर आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *