हल्द्वानी (जफर अंसारी) -कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक बार फिर से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को उत्तराखंड में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिये सीएम का चेहरा घोषित करने की मांग की है। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कहना है कि हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति के सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता हैं, ऐसे में उनके चेहरे पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस को जरूर लाभ होगा, अगर चेहरा नहीं घोषित किया जाता तो कार्यकर्ताओं और जनता में भ्रम की स्थिति पैदा होगी, प्रदीप टम्टा का कहना है कि हरियाणा के अंदर भी कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय चेहरे भूपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री का चेहरा देर से घोषित किए जाने पर कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहना पड़ा, ऐसे में हरीश रावत को भी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाना चाहिए जिससे पार्टी को चुनाव में उनके अनुभव का लाभ मिल सके, प्रदीप टम्टा ने कहा कि अगर राष्ट्रीय नेतृत्व किसी और को भी मुख्यमंत्री का चेहरा बनाता है तो उनको वो भी स्वीकार है लेकिन चुनाव से पहले पार्टी को मुख्यमंत्री का चेहरा जरूर घोषित होना चाहिए।
Related Posts
क्लर्क ने शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाकर लूटी आबरू…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर के महुवाखेड़ा निवासी अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग तैनात एक क्लर्क पर शादी का झांसा देकर…
वन विभाग ने वन गुर्जरो को किये नोटिस जारी……
ख़बर शेयर करें -रामनगर- आपको बता दे कि इनदिनों उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जोर शोर से चल…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना,सरकार को जगाने की करेंगे कोशिश….
ख़बर शेयर करें -रानीखेत-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि देश की…
