पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 19.04.2025 को समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 (कोटद्वार-03, लक्ष्मणझूला-02, यातायात कोटद्वार-01, पौड़ी-01, श्रीनगर-01) तथा 01 नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर यातायात कोटद्वार पुलिस ने चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कड़ी चालानी कार्यवाही कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 153 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।
Related Posts
मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपीयों को एसओजी ने किया गिरफ्तार।….
ख़बर शेयर करें -गदरपुर-(एम सलीम खान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा एस0ओ0जी0 जनपद ऊधमसिंहनगर को जुआ…
एस टी एफ ने उत्तर प्रदेश के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस को सौपा ईनामी बदमाश सितारगंज में रह रहा था 25 हजार रुपए…
यहां दो भाईयों पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंजारी कम्पनी में घर वापस जा रहे दो भाईयों पर अज्ञात बदमाशों…
