काशीपुर रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, महिला समेत 5 लोगों की जान बाल-बाल बची

ख़बर शेयर करें -

समाचार प्लस लाइव: रुद्रपुर काशीपुर रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, महिला समेत 5 लोगों की जान बाल-बाल बची

काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब नवाबगंज से रुद्रपुर आ रही एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार महिला समेत 5 लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक, नवाबगंज निवासी योगेश सिंह अपनी 52 वर्षीय बीमार माता प्रवेश देवी को इलाज के लिए रुद्रपुर के मेट्रोसिटी हॉस्पिटल ले जा रहे थे। उनके साथ परिजन नरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह और अनिल कुमार भी कार में मौजूद थे। अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकेंडों में इंजन में भीषण आग लग गई।

कार के दरवाजे लॉक हो जाने से परिजन घबरा गए, लेकिन मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से दरवाजे खोले गए और सभी लोगों को समय रहते बाहर निकाला गया। जैसे ही परिजन बाहर निकले, कार में तेज धमाका हुआ और वह पूरी तरह जलने लगी।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *