रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) हजरत अली पुत्र अली हसन निवासी भमरौला रुद्रपुर ने चौकी लालपुर में आकर चौकी प्रभारी SI पंकज कुमार को सूचना दी कि उसका ७ वर्षीय पोता आहिल पुत्र सलीम जिसे दवाई दिलाने के लिए दोपहर क़रीब 12 बजे वह लालपुर लाया था जिसके बाद वह कहीं खो गया | काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो ये सूचना तुरंत उच्च अधिकारीयों को दी गयी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा के नेतृत्व में नाबालिक आहिल की खोजबीन के लिए टीम गठित की। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरा और टेंपो व टूक-टूक वाहन चालको से पूछताछ की और गुम हुए बालक की तलाश करते हुए बालक को भमरौला गाँव जाने वाले मार्ग के पास से दोपहर क़रीब 02.30 बजे सकुशल बरामद कर लिया पुलिस के इस काम की आस-पास के लोगों ने प्रशंशा की और बालक के परिजनों ने बालक के सकुशल मिल जाने पर पुलिस का आभार जताया।
Related Posts
(रेलवे प्रकरण) हल्द्वानी के बनभूलपुरा की सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी सुनवाई…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हलवानी के बनभूलपुरा स्थित रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद की…
घंटों गुल हो रही बिजली, लोगों का जीना मुश्किल…
ख़बर शेयर करें -बिजली गुल मीटर चालू आम जनमानस को भारी परेशानी रोजा इफ्तार के वक्त घंटों के लिए हो…
भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना का सम्मान और प्रधानमंत्री का आभार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी कड़ी प्रतिक्रिया….
ख़बर शेयर करें -किच्छा – भारतीय जनता पार्टी किच्छा ग्रामीण मंडल द्वारा कल शाम लालपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा…
