*7.5 किलो अफीम का मुख्य आरोपी नक्सल क्षेत्र जिला पलामू झारखंड से पकड़ा गया*

ख़बर शेयर करें -

किच्छा – (एम सलीम खान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीस कुंवर जनपद ऊधमसिंहनगर ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक नगर  ममता वोहरा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मिथलेश सिंह के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओ पी शर्मा के पर्यवेक्षण में कोतवाली किच्छा में चलाए रहे ऑपरेशन के तहत प्रभारी निरीक्षक चन्द्र मोहन के नेतृत्व में थाना किच्छा उधम सिंह नगर में दिनांक 5/10/2020 को पकड़े गए दो अभियुक्त सतनाम एवं अमोलक उर्फ गोलू के पास से 07.5 किलो अफीम नाजायज बरामद किए जाने पर अपराध संख्या 334/ 21 धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया की जिसकी विवेचना उप निरिक्षक गौरव जोशी चौकी प्रभारी दरऊ कोतवाली किच्छा द्वारा की जा रही थी |

जिसमें अभियुक्त गणों ने अपने बयानों में अपने साथियों का नाम पता बताया जिसकी उप निरीक्षक गौरव जोशी कांस्टेबल 380 cp मोहम्मद मोहसीन द्वारा की गई दतफ्तीश में कई अहम साक्ष्य प्राप्त होने पर मुख्य आरोपी शशिकांत यादव उम्र 42 वर्ष पुत्र सरयू प्रसाद यादव निवासी मुड़ाथान पोस्ट डाबरा थाना लेस्लीगंज जिला पलामू झारखंड को नक्सल क्षेत्र जिला पलामू से दबिश देकर दिनांक 19/10/2021 को धारा 08/18/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट में  गिरफ्तार कर माननीय स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट डाल्टनगंज जिला पलामू के समक्ष पेश कर 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड लिया गया। जिसे झारखंड से लाकर माननीय न्यायालय के समय समक्ष पेश किया जाएगा अभियुक्त द्वारा अपने बयानों में अपने अन्य साथियों के बारे में  साक्ष्य दी गई है जिसके मुताबिक उत्तराखंड के कई लोग अभियुक्त से झारखंड से अफीम ले जाने का व्यापार करते हैं। अन्य अभियुक्त संदिग्धों का साक्ष्य अवलोकन किया जा रहा है कई लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं एवं तथ्य पाए जाने पर संबंधित  के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *