राहत कार्यों का जायजा लेने रुद्रपुर पहुंची प्रशासन

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर– (एम.सलीम खान) आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने प्रशासन रविन्द्र नगर पहुंची |  जहाँ जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और विधायक राजकुमार ठुकराल ने आपदा प्रभावित लोगों को परोसे जा रहें भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आपदा से प्रभावित बस्तियों में लोगों को परोसे जा रहें भोजन की गुणवत्ता को परखा और परोसें जा रहें भोजन की गुणवत्ता का स्वाद चखा। इस दौरान डीएम और विधायक ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। आपदा प्रभावित लोगों ने जिलाधिकारी सहित विधायक को आपबीती सुनाई। जिसपर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू छलक पड़े। डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित लोगों को भोजन, दवा, वस्त्रों सहित अन्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराईं जाएं। वही उन्होंने तहसील स्तर के अधिकारियों को आपदा प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में शासन और प्रशासन पीड़ितों परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर काम रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बच्चों के स्वास्थ्य को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से लोगों को दवाओं का वितरण किया जाना सुनिश्चित करें। वही उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि भोजन शिविरों में समय अनुसार सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उनके अलावा विधायक राजकुमार ठुकराल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों की कुशलक्षेम जानी। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है। ठुकराल ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सरकार आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में हर संभव राहत कार्यों का काम युद्ध स्तर पर किया जाए। ठुकराल ने कहा कि सरकार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मदद पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। आपदा से प्रभावित लोगों को हुएं नुकसान का आकलन कर शीघ्र ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस पर काम भी शुरू हो गया है। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से धैर्य रखने की अपील की। पार्टी स्तर पर लोगों को मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान वहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *