काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर पुलिस के द्वारा बड़े स्तर पर वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने से हर्षाये स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने पर कोतवाली पुलिस को सम्मानित किया है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना भी की।आपको बताते चलें कि बीते दिनों कोतवाली पुलिस ने बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 14 बाइकें बरामद की थीं। यह गिरोह लंबे समय से काशीपुर और आसपास के क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से नगरवासी काफी संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। आज कटोराताल चौकी में पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर कोतवाली संजय पाठक, चौकी इंचार्ज कटोराताल ओम प्रकाश, चौकी इंचार्ज टांडा उज्जैन जितेंद्र कुमार समेत तमाम पुलिसकर्मियों को बुके और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
Related Posts
बच्चे भगवान की मूर्ति-डॉ.दयाल शरण…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) जे.आई.ई इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर में “आरंभ 2022” विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।…
बारिश के चलते भी कांग्रेस का चुनाव प्रचार जोरों शोरो पर, प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा ने घर घर जाकर मांगे वोट
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) निर्बाध गति से जारी चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाते हुए आज सुबह भारी बारिश में…
युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने हेमंत साहू का फूल मालाओं से किया स्वागत
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी (जफर अंसारी) हेमंत साहू के युवा कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर जहां…
