काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर पुलिस के द्वारा बड़े स्तर पर वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने से हर्षाये स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने पर कोतवाली पुलिस को सम्मानित किया है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना भी की।आपको बताते चलें कि बीते दिनों कोतवाली पुलिस ने बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 14 बाइकें बरामद की थीं। यह गिरोह लंबे समय से काशीपुर और आसपास के क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से नगरवासी काफी संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। आज कटोराताल चौकी में पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर कोतवाली संजय पाठक, चौकी इंचार्ज कटोराताल ओम प्रकाश, चौकी इंचार्ज टांडा उज्जैन जितेंद्र कुमार समेत तमाम पुलिसकर्मियों को बुके और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
Related Posts
तहसील दिवस के मौके पर जिला अधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर रामलीला मैदान के सभागार मे जिलाधिकारी डॉ रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में…
विधायक ने किया करोड़ों की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री और बाज़पुर के विधायक…
नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर विरोध जताते हुए आक्रोशित मुस्लिमो ने की गिरफ्तारी की मांग…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-देश में बीते दिनों भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा विवादित टिप्पणी के बाद बुधवार को…
