देखे वीडियो-किस तरह खुद की जान की परवाह किए बिना सीपीयू कर्मी ने बचाई मासूम की जान…..

ख़बर शेयर करें -

 

काशीपुर-काशीपुर में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) समय समय पर देवदूत साबित होती रही है। अनेकों बार सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाने में सीपीयू की महती भूमिका निभा है, जिसकी वजह से इसे देवदूत की संज्ञा दी जाती है। बीते रोज काशीपुर में सीपीयू कर्मी ने एक मासूम बच्ची को बचाकर साबित कर दिया हैं। कि आखिर क्यों सीपीयू कर्मियों को देवदूत कहलाए जात है।

 

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में चीमा चौराहे पर सीपीयू कॉन्स्टेबल सुंदर लाल ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। कि तभी सामने से आ रही कार को ओवरटेक करते हुए कार के आगे से ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा तेजी से घुमा दिया। इस दौरान मां की गोद में बैठी मासूम रिक्शा से छिटक कर सड़क पर गिर गई। तभी आमने सामने से एक बस और कार आ गई।

 

यह देख मौके पर तैनात सिपाही सुंदर राठौर ने बिना अपनी जान की परवाह किए बिना बच्ची को बचाने के लिए बस और कार के आगे कूद गया। जिसके बाद सिपाही ने बच्ची को सड़क से उठा कर उसकी मां को सुपुर्द किया। सिपाही की सूझ बूझ से बच्ची की जान बच गई। सीपीयू कर्मी की इस बहादुरी की बदौलत सीपीयू की आम जनता में चौतरफा तारीफ हो रही है। सीपीयू कर्मी की बहादुरी का पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *