हल्द्वानी के युवक की पीलीभीत में दिनदहाड़े धारदार हत्यार से गला रेत कर हत्या….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी एक युवक की पीलीभीत में धारदार हत्यार से गला रेत कर दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। युवक बरेली में अपने साढ़ू के साथ ठेकेदारी करता था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नवाबगंज से एक ईकोस्पोर्ट कार से लिफ्ट लेकर पीलीभीत गया था। हत्यारोपित भी उसका पीछा करते हुए उसी कार में लिफ्ट लेकर गए थे। जहां सुनगढ़ी के नौगांवा चौराहे के पास स्थित शारदा अस्पताल के पास युवक की हत्या की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही कार ड्राइवर को पूछताछ के लिए उठाया है। युवक की मौत के बाद से बनभूलपुरा स्थित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

बनभूलपुरा निवासी 35 वर्षीय इब्राहिम अपने साढू के साथ बरेली में ठेकेदारी करता था। मंगलवार को किसी काम से वह कार से लिफ्ट लेकर पीलीभीत गया था। हत्यारोपित भी उसका पीछा करते हुए कार में लिफ्ट लेकर उसके साथ पीलीभीत पहुंचे। जिले में सुनगढ़ी के नौगांवा चौराहे के पास उन्होंने युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।.

 

 

खून से लथपथ युवक को पड़ा देखकर आनन-फानन में मामले की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जल्द होगा वारदात का खुलासा, अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी

घटना पर जानकारी देते हुए पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *