मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशियाँ मनाई,,केंद्रीय नेतृत्व का किया गया आभार व्यक्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (आसिफा खान) पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार से विधायक  मदन कौशिक जी को प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा  बंशीधर भगत जी को केबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार बनाए एवं उत्तराखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल के गठन के उपलक्ष में भाजपा नगर मंडल हल्द्वानी नगर अध्यक्ष  विनीत अग्रवाल जी के नेतृत्व में भाजपा कुमाऊँ सम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशियाँ मनाई। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे, जिला मंत्री प्रताप बोरा, डॉ अनिल कपूर डब्बू, विजय बिष्ट, नगर महामंत्री मधुकर श्रोत्रिय, जितेंद्र मेहता, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा महेंद्र कश्यप, महामंत्री मनोज वर्मा, नगर उपाध्यक्ष मनीष पाल, विनोद जायसवाल, दिनेश सिंह, नगर मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक मेहरा, सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र सुयाल, असगर अली, नगर प्रमुख सोशल मीडिया कपिल अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीपाली कन्याल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी, बीना जोशी, जिला महामंत्री अलका जीना, अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी, महामंत्री आशा शुक्ला, चित्रा सुधार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष महबूब अली, नगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नन्हे कश्यप, अतुल जायसवाल, कमलेश साहू, हरीश मनराल, पनराम, त्रिलोक सिंह बिष्ट, चतुर सिंह बोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *