अल्प संख्यक मोर्चे का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मेहमूद हसन बंजारा का किया स्वागत….

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी- मेहमूद हसन बंजारा के अल्प संख्यक मोर्चे का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से विचार विमर्श कर मोर्चे का विस्तार करते हुए प्रदेश की कार्यकारणी का गठन करते हुए मेहमूद हसन बंजारा, कालाढूंगी निवासी को मोर्चे का प्रदेश महामंत्री मनोनित किया।

 

उनके मनोयन पर कालाढूंगी भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिष्ठान वितरण किया ।इस दौरान नवनयुक्त प्रदेश महामंत्री मेहमूद हसन बंजारा ने मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन,प्रभारी मुकेश कोहली,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,सहित प्रदेश के महामंत्री राजेंद्र बिष्ट,विधायक बंशीधर भगत सहित सम्पूर्ण प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा उनको जो जिमेदारी मिली है

 

उसको पूरी ईमानदारी से निभाते हुए भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जन नीतियों को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान बधाई देने वालो में भाजपा वरिष्ठ नेता दीवान सिंह बिष्ट, गोपाल बुधलाकोटी, मोहन खोलिया, कैलाश बुधलाकोटि, सुरेंद्र सिंह, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष तस्लीम कुरैशी, मो.राजा, शाकिर हुसैन, नदीम सलमानी, शहजाद हुसैन, सलीम कुरेशी, वकील अहमद, नसीर अहमद व साबिर कुरैशी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *