हल्द्वान (जफ़र अंसारी) छात्र नेता सुंदर आर्य के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने छात्र नेता की प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। 23 फरवरी को छात्र नेता सुंदर आर्य ने लामाचौड़ स्थित प्रेमिका के घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्र नेता ने सुसाइड नोट में प्रेमिका और उसके परिवार वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने की बात लिखी थी, साथ ही उसने युवती से प्रेम विवाह किए जाने का भी जिक्र किया था, और बाद में युवती प्रेम विवाह से मुकर कर कहीं और शादी कर रही थी, मृतक के परिवार वालों ने प्रेमिका सहित उसके परिवार वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद आज मुखानी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी के मामले में लामाचौड़ निवासी प्रेमिका को घर से गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Related Posts
हरिद्वार में हुआ बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन,,,, ओएसडी बोले,,, क्रिकेट के साथ-साथ हरिद्वार का युवा बास्केटबॉल के प्रति भी सोचेगा|
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) राज्य में कोरोना काल के बाद बाद रुकी खेल गतिविधि को एक बार फिर…
नाबालिक लड़की के साथ दुराचार करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुराचार कर गर्भवती करने वाले आरोपी…
दिल दहलाने वाली घटना- बेटे ने अपनी मां और बाप की रात में सोते समय लाठी-डंडों से मारकर की हत्या……
ख़बर शेयर करें -झांसी के थाना नवाबाद के नारायण बाग के पीछे स्थित पिछोर मोहल्ले में हुई दिल दहलाने वाली…
