हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग में लिटररी क्लब ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इवेंट्स एंड इश्यूज रिलेटेड टू इंडियन इंडिपेंडेंस स्ट्रगल एंड फ्रीडम फाइटर विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में तानिया मिश्रा, प्रथम सुदर्शन उपाध्याय द्वितीय और प्रीति नेगी तृतीय स्थान पर रहे।स्लोगन प्रतियोगिता में भानु प्रिया पाठक प्रथम, हिमाशु बल्यूटिया द्वितीय और गुंजन पलड़िया तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में सुदर्शन उपाध्याय प्रथम, भावेश पाठक द्वितीय और षिवानी पौड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में भावेश पाठक प्रथम, अंकित उपाध्याय दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला ने बताया की विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरुस्कार से सम्मानित किया जायगा। प्रोफेसर भारती सिघल, प्रो. नीरू गुप्ता और डा. नीरज रूबाली निर्णायक मंडल में रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. नीलोफर अख्तर ने किया। प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अंग्रेजी विभाग के लिटररी क्लब को बधाई दी। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डा. महेष कुमार, डा. कविता पंत, डा. कविता बिष्ट, निर्मल मेहता आदि मौजूद रहे।
Related Posts
ल्वेटा गांव में जोशीमठ जैसी दरारें: 35 मकान जर्जर, ग्रामीणों का जीवन संकट में….
ख़बर शेयर करें -अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक स्थित ल्वेटा गांव में जोशीमठ जैसी स्थिति उत्पन्न हो…
10 नवंबर को हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड में आयोजित विजय शंखनाद संकल्प सभा की तैयारियों के संबंध में एक बैठक का किया आयोजन
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी (ज़फर अंसारी) महालक्ष्मी बैंकट हॉल बेरीपड़ाव मोटाहल्दू में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्दुचौड़ (बरेली रोड) ने आगामी…
श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट नैनीताल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- श्री मां नयना देवी जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट…
