हल्द्वानी(जफर अंसारी) हल्द्वानी शहर के बढ़ते यातायात और जाम को देखते हुए शहर के 11 चौराहों को चिन्हित कर वहां ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। लेकिन पिछले 1 महीने से ट्रैफिक लाइट लगने के बाद भी अब तक शुरू नहीं हो पाई है। अब यह ट्रैफिक लाइटें शहर में शोपीस बनी हुई नजर आ रही है, 2 करोड़ रुपए खर्च कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए लगाई गई ट्रैफिक लाइट केवल सफेद हाथी बन कर खड़ी है न तो उसका ट्रायल हो पाया और ना ही संचालन शुरू हुआ है, एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि अभी फोर्स कुंभ ड्यूटी में है लिहाजा कुंभ के बाद जब फोर्स वापस आएगा उसके बाद लोगों को जानकारी देकर इसका ट्रायल शुरू किय्या जाएगा, क्योंकि ट्रायल शुरू करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की जरूरत है तब तक हम रेड लाइट की बदौलत लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि लोगों को इसकी आदत पड़े।
Related Posts
हजरत कालू सैय्यद बाबा का उर्स जारी, देर रात तक किया जा रहा कव्वालियो का प्रोग्राम….
ख़बर शेयर करें -रानीखेत-(जुबैर आलम) रानीखेत में हजरत कालू सैय्यद बाबा का उर्स जारी है। उर्स में देर रात तक…
सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीती ट्रॉफी……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- कुमाऊँ विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित अन्तरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता डी. एस. बी. कैम्पस नैनीताल में आयोजित…
बड़े गुरुद्वारे में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
ख़बर शेयर करें – काशीपुर -(सुनील शर्मा) गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब बाबा सुरेंद्र सिंह दिल्ली वालों के दिशा अनुसार स्थानीय…
