लालकुआं (जफर अंसारी) वन विभाग के टांडा वन क्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी प्रांगण में देर शाम युवक के पुराना सड़ा गला शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र मे हड़कंप मच गया जिसके बाद मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है आपको बता दें कि बीती रात को लालकुआं के टांडा वन क्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी ग्राउंड में एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिली जिसके बाद वन विभाग के बीट इंचार्ज के द्वारा लालकुआँ कोतवाली में सूचना दी गई घटना की सूचना के बाद लालकुआँ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है वही जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र ने शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है साथ ही मृतक युवक के शिनाख्त के निर्देश दिये है इस दौरान एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चन्द्र ने बताया कि युवक का सड़ा गला शव मिला है जिसकी जांच कि जा रही है जांच के दौरान पिछले नवंबर से एक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज थी शिनाख्त कराए जाने पर परिजनों द्वारा मृतक की शिनाख्त मोहन चंद्र उप्रेती के रूप में हुई जोकि पिछले लगभग 4 माह से लापता था तथा गुमशुदगी में दर्ज था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
Related Posts
उबड़-खाबड़ गड्ढे से जनता परेशान,,अमन बाली ने क्षेत्रीय विधायक से जल्द से जल्द गड्ढा भरवाने की की मांग…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री अमन बाली ने स्थानीय प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक…
राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति बदलने आई है आम आदमी पार्टी,, वास्तव में जनता को ऐसे ही जनसेवी अधिकारियों की आवश्यकता
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति बदलने आई है ।वह…
व्यापार मंडल ने कराया सद्भाव रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम, राज्य मंत्री मजहर नईम रहे मौजूद………
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं भाजपा मंडल द्वारा रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम…
