हरिद्वार (वंदना गुप्ता ) कुंभ नगरी में जंगली हाथियों का रिहायशी इलाकों में आना लगातार जारी हरिद्वार देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर अचानक विशालकाय हाथी आ धमका जिसके बाद हाइवे के दोनों और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई हाथी को देखने के लिए लोग अपने वाहनों से उतर कर नीचे खड़े हो गए पहले तो गजराज जंगल से निकलकर हाईवे पर चढ़ा और फिर दूसरी और जंगल में चला गया मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी को दी महेंद्र गिरि तुरंत वन कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे हालांकि तब तक हाथी जंगल में की ओर जा चुका था आपको बता दें कि यह मामला हरिद्वार देहरादून हाइवे के चीला मोतीचूर कोरिडोर पर बने फ्लाई ओवर का है यहां वन्यजीव गलियारा होने के चलते करीब ढाई किलो मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया गया है ताकि वन्य जीव इस फ्लाईओवर के नीचे से बिना किसी परेशानी के आसानी से जंगल के एक छोर से दूसरे छोर को जा सकें मगर यह हाथी हाइवे पर लगी लोहे की बैरिकेट्स को लांघ कर जंगल के एक छोर से दूसरे छोर को चल दिया हाथी के अचानक फ्लाईओवर पर आने से लोगों में भी हड़कंप मच गया और वहां से आवाजाही कर रहे लोग वहीं रुक गए गनीमत रही कि हाथी ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया और वह आराम से जंगल की ओर चला गया
Related Posts
ऐतिहासिक सम्मेलन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोशः शर्मा…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर पार्टी के सभी…
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त व एक्सीडेंट रोकने हेतु पुलिस का एक प्रयास….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी पंतनगर महोदय के निर्देशन में एक्सीडेंट…
समान नागरिक संहिता कानून पास कराने पर मुख्यमंत्री धामी बधाई के पात्र- दीपक बाली….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- भाजपा नेता दीपक बाली ने समान नागरिक संहिता कानून के विधानसभा में पास होने पर प्रदेश…
